ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनातीन घंटे बिहार में रहेंगे राष्ट्रपति

तीन घंटे बिहार में रहेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जनवरी को करीब तीन घंटे बिहार में रहेंगे। दोपहर 2.05 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से गया के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आएंगे। वहां से वे पौने तीन बजे हेलीकॉप्टर से राजगीर...

तीन घंटे बिहार में रहेंगे राष्ट्रपति
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 08 Jan 2018 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जनवरी को करीब तीन घंटे बिहार में रहेंगे। दोपहर 2.05 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से गया के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आएंगे। वहां से वे पौने तीन बजे हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंचेंगे। राजगीर में वे नालंदा विश्वविद्यालय के समारोह में शामिल होंगे। वहां से वापस गया लौटेंगे। गया हवाईअड्डे से शाम पांच बजे वे दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद वे दूसरी बार बिहार आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें