Patna News: शहर के 26 इलाकों में आज बिजली कटी रहेगी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: बुधवार को रखरखाव के कारण शिवपुरी में 11 केवी के पांच फीडर बंद रहेंगे। इससे 26 इलाकों में बिजली बुझने की संभावना है। प्रत्येक फीडर का सामयिक विवरण दिया गया है, जिसमें बिजली कटी रहने के समय और प्रभावित क्षेत्र भी शामिल हैं।

Patna News: शहर के 26 इलाकों में आज बिजली कटी रहेगी

Patna News: रखरखाव को लेकर बुधवार को 11 केवी के पांच फीडर बंद रहेंगे। इससे जुड़े 26 इलाके की बिजली दो से तीन घंटे तक कटी रहेगी। शिवपुरी पार्क फीडर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। इससे जुड़े इलाके शिवपुरी पार्क, बेऊर रोड, नव चेतना पथ, जागृति पथ, शिवपुरी चौक उद्यान टोला, शिवपुरी नहर, पंजाबी कॉलोनी की बिजली इसबीच कटी रहेगी। 11 केवी चितकोहरा फीडर दोपहर 3 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इससे इसबीच पंजाबी कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, चितकोहरा बाजार, चावल बाजार, रघुनाथ टोला की बिजली आपूर्ति इसबीच बाधित रहेगी। 11 केवी न्यू बायपास फीडर सुबह 7 से 9 बजे तक बंद रहेगा।

इससे जुड़े इलाके हरनीचक, बल्मी चक, निदान हॉस्पिटल, सिंचाई विभाग, रघुनाथ टोला, अनीसाबाद गोलंबर, यूको बैंक गली, मेन बाइपास रोड, अनीसाबाद मानिक चंद तालाब के आसपास मोहल्ले की बिजली इसबीच कटी रहेगी। 11 केवी कॉपरेटिव फीडर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। इससे जुड़े इलाके चांगर, रामलखन पथ, अशोक नगर की बिजली इस बीच बाधित रहेगी। 11 केवी भस्मा फीडर सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेगा। इससे जुड़े इलाके खासमहाल, चिरैयाटाड़, शालीमार की बिजली इस बीच कटी रहेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsपटनाPatna News: शहर के 26 इलाकों में आज बिजली कटी रहेगी