बेहतर विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी : डीएम

Mar 02, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रथ ई-सारथी को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता फैलाना आवश्यक है। परिवार नियोजन पखवाड़ा (6 मार्च से 20 मार्च) के दौरान ये रथ जिले में घूमकर लोगों को नि:शुल्क सेवाओं की जानकारी देंगे।

बेहतर विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी : डीएम

बेहतर विकास और मानव विकास सूचकांक के लिए जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक है। लोगों में इसके लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है। ये बातें डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रथ ई-सारथी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान सोमवार को कहीं। डीएम ने परिवार नियोजन पखवाड़ा (6 मार्च से 20 मार्च) के दौरान जागरूकता फैलाने के लिए रथ को रवाना किया। डीएम ने कहा कि जिले में 48 रथ घूम-घूम कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रेरित करेगा। रथों के माध्यम से परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध नि:शुल्क सेवाओं की जानकारी पहुंचायी जाएगी। मौके पर पटना के सिविल सर्जन, डीपीआरओ, डीपीएम (स्वास्थ्य) आदि भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।