ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाउत्तर प्रदेश में जन्मे कमलनाथ ने अपने बयान से बिहार-यूपी के लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया : सुशील मोदी

उत्तर प्रदेश में जन्मे कमलनाथ ने अपने बयान से बिहार-यूपी के लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया : सुशील मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सिख विरोधी दंगे में नाम आने के बावजूद कांग्रेस ने जिस कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनवाया, उन्होंने कुर्सी पर आते ही राज्य के विकास में योगदान करने...

उत्तर प्रदेश में जन्मे कमलनाथ ने अपने बयान से बिहार-यूपी के लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया : सुशील मोदी
हिन्दुस्तान ब्यूरो,पटनाTue, 18 Dec 2018 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सिख विरोधी दंगे में नाम आने के बावजूद कांग्रेस ने जिस कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनवाया, उन्होंने कुर्सी पर आते ही राज्य के विकास में योगदान करने वाले बिहार-यूपी के लाखों लोगों के खिलाफ बयान दे दिया। खुद कमलनाथ भूल गए हैं कि उनका जन्म उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ है।

ट्वीट कर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एमपी के सीएम ने अपने बयान से बिहार-यूपी के लोगों का उनका जीवन खतरे में डाल दिया। इससे पहले कांग्रेस के अल्पेश ठाकुर ने गुजरात में बिहार-यूपी के लोगों पर हमले कराए थे। 

एक अन्य ट्वीट में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के लंबे शासनकाल में  बिहार के लोगों के साथ कभी बदसलूकी नहीं हुई। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही रोजगार के मुद्दे पर फूट का बीज डाल कर भविष्य के लिए खतरे पैदा कर दिये। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल बिहार के  राजद नेता तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कमलनाथ के बयान पर चुप्पी क्यों साध ली। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें