
शराब तस्करी मामले में डिलीवरी ब्वॉय तक का पता लगाएगी पुलिस
बिहार में शराब तस्करी पर पुलिस का अभियान तेज हुआ है। आईजी जितेन्द्र राणा ने थाना स्तर पर टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। तस्करों की पहचान, गिरफ्तारी और उनकी चेन तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से सबसे अधिक शराब की तस्करी हो रही है।
शराब तस्करी मामले में कंपनी से लेकर डिलीवरी ब्वॉय की चेन को पुलिस खंगालेगी। इसके लिए थाना स्तर पर एक-एक टीम गठित की जा रही है। शराब तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। गुरुवार को पटना के कई थानों का निरीक्षण के बाद पटना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा ने यह निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि तस्करों की गिरफ्तार और जेल भेजने की कार्रवाई के बाद अनुसंधान कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इसे देखते हुए आईजी ने कई स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शराब किस राज्य में बनी है।
कंपनी के अधिकारी कौन हैं? इसके बारे में जानकारी लेने को कहा गया है ताकि तस्करों की चेन को तोड़ा जा सके। कंपनी ने शराब की कहां सप्लाई की गई था? जहां सप्लाई की गई थी वहां से किस व्यक्ति ने शराब उठायी है इसकी जानकारी की जाए। किन किन प्रदेशों से बिहार में सबसे अधिक तस्करी की जा रही है इसकी भी जानकारी ली जा रही है। पटना और आसपास के इलाके में कहां कहां शराब की खेप लायी जा रही है इसकी भी जानकारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि शराब की तस्करी की पूरी चेन की जानकारी मिल जाए तो इस अवैध धंधे पर पूरा अंकुश लगाया जा सकता है। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से सबसे अधिक तस्करी शराब की तस्करी के मामले सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से की जा रही है। हाल के वर्षों में पटना में पकड़े गए शराब तस्करों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इन राज्यों से सबसे अधिक शराब की तस्करी हो रही है। पटना आने वाली शराब यहां से सुदूर जिलों में भेजा जा रही है। सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के बार्डर इलाके से शराब प्रदेश में लाई जा रही है। शराब मामले में दिशा- निर्देश : - जमानत पर छूटे शराब तस्कर या अभियुक्तों को कांड के अग्रसर अनुसंधान में विधिवत पूछताछ - अनुसंधान में सहयोग नहीं करने वाले तस्करों की जमानत रद्द करने की कार्रवाई की जाए - फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई और संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव भेजें

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




