Patna News: फतुहा : लेनदेन के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: पुलिस ने चर्चित नवीन हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित तन्नू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। रुपये के लेनदेन के विवाद में 1 जुलाई को नवीन कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। तन्नू और नवीन दोस्त थे, और उसे नालंदा के छबीलापुर से गिरफ्तार किया गया।

Patna News: फतुहा : लेनदेन के विवाद में हुई थी युवक की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Patna News: चर्चित नवीन हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित तन्नू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रुपये के लेनदेन के विवाद में एक जुलाई को नवीन कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। तन्नू और नवीन दोस्त थे। नवीन भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। डीएसपी-1 अवधेश कुमार ने बताया कि आरओबी पुल के नीचे से तन्नू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह नालंदा के छबीलापुर थाने के रटना गांव का रहने वाला है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद हुई है। तन्नू फिलहाल फतुहा की कोऑपरेटिव कॉलोनी में बतौर किरायेदार रह रहा था।

उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी-1 ने बताया कि नवीन के खिलाफ लूटपाट के प्रयास और मोबाइल चोरी के मामले फतुहा थाने में पहले से दर्ज हैं।बता दें कि गत एक जुलाई की देर रात अपराधियों ने दरियापुर नयाटोला निवासी 28 वर्षीय नवीन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।