बुद्धा कॉलोनी में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
बुद्धा कॉलोनी में पुलिस ने कुणाल कुमार नामक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने 8 फरवरी को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। कुणाल का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, और पुलिस हथियार की उत्पत्ति की जानकारी जुटा रही है।

बुद्धा कॉलोनी में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपित की पहचान बुद्धा कॉलोनी निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। उसका कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक कहां से हथियार लाया था, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बुद्धा कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि बीएसपी कार्यालय के समीप रहने वाले एक युवक ने घर में हथियार रख रखा है। जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने आठ फरवरी को आरोपित के घर पर छापेमारी की और वहां से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुआ।
घर से हथियार मिलने पर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद सोमवार को आरोपित के जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


