Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPolice Arrest Two Youths with Illegal Weapons in Digha
अटल पथ से अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

अटल पथ से अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

संक्षेप: दीघा पुलिस ने अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों संदिग्ध युवक भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से पिस्टल, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद हुए। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया था।

Tue, 4 Nov 2025 08:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

दीघा पुलिस ने अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम अटल पथ पर राजीव नगर की ओर से आ रहे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक राजीव नगर की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान राज आर्या, निवासी बांस कोठी के पास से एक पिस्टल का मैगजीन बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, तीन मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा और एक एयर गन बरामद की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गिरफ्तार युवकों की पहचान ओम प्रकाश (आनंदपुरी) और राज आर्या (बांस कोठी) के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-2) मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि चुनाव को लेकर विशेष गश्ती और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वे एक अन्य युवक को मैगजीन देने जा रहे थे, जिसका नाम भी सामने आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह जांच किया जा रहा है कि दोनों युवक हथियारों की खरीद-बिक्री के धंधे में शामिल थे या किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। ओम प्रकाश का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज है।