रूपसपुर में 21 लाख की हेरोइन के साथ दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
रूपसपुर पुलिस ने पाटलिपुत्र स्टेशन रोड पर हेरोइन की खरीद-बिक्री करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। तलाशी में 102.88 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्कर अस्थाई रूप से पाटलिपुत्र स्टेशन के पास रह रहे थे।

पटना की रूपसपुर पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्र स्टेशन रोड से दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर स्टेशन के पास सड़क किनारे हेरोइन की खरीद-बिक्री कर रहे थे। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत छापेमारी की गई। पकड़े गए तस्करों के पास से 102.88 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
नशीले पदार्थों की बरामदगी
थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वैशाली का वीर कुमार, समस्तीपुर की सावित्री देवी और वैशाली की चंचल देवी शामिल हैं। ये सभी लोग पाटलिपुत्र स्टेशन के पास टेसलाल वर्मा नगर में अस्थाई तौर पर रहकर नशे का व्यापार चला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और रूपसपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन तस्करों के तार और किन-किन गिरोहों से जुड़े हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


