
विशेष अभियान में ग्रामीण इलाके से 254 बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले सप्ताह में 254 अपराधियों को गिरफ्तार किया। फतुहा और खुसरूपुर थाना क्षेत्र से सबसे अधिक गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार अपराधियों में हत्या, बलात्कार, डकैती और दहेज उत्पीड़न के आरोपी शामिल हैं। कई आरोपी लंबे समय से फरार थे और उनके खिलाफ वारंट भी थे।
ग्रामीण इलाके में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले एक सप्ताह में 254 अपराधी और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सबसे अधिक फतुहा और खुसरूपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है। अपराधियों पर हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती, दहेज उत्पीड़न तथा पुलिस पर हमले का आरोप था। ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि इसमें से कई ऐसे अपराधी थे जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में फतुहा में 44 और खुसरूपुर थाना क्षेत्र में 39 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है उसमें हत्या के मामले में 11, हत्या के प्रयास करने के 45 आरोपित, शराब बिक्री के मामले में 46, बलात्कार के मामले में दो, डकैती के मामले में एक, दहेज उत्पीड़न और हत्या किए जाने के मामले में दो तथा पुलिस पर हमले के मामले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा अन्य को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार कई अपराधियों पर वारंट भी था, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। ग्रामीण एसपी ने बताया कि फतुहा और खुसरूपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष तौर पर तत्परता दिखाई गई। ऐसे अपराधी कोई दूसरी घटनाओं को अंजाम नहीं दे दें। इसके पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




