Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPM Modi to Interact with School Students in Exam Discussion on February 6
प्रधानमंत्री आज स्कूली बच्चों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा

प्रधानमंत्री आज स्कूली बच्चों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा

संक्षेप:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को सुबह 10 बजे स्कूली बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का प्रसारण डीडी चैनलों, ऑल इंडिया रेडियो और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगा। इस आयोजन के लिए स्कूलों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Feb 06, 2026 06:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार (6 फरवरी) को सुबह 10 बजे 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए देशभर के स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे। इस खास कार्यक्रम में बिहार के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए इस कार्यक्रम को लाइव देखने और सुनने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसका सीधा प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया जैसे प्रमुख चैनलों के साथ-साथ ऑल इंडिया रेडियो पर भी किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्कूलों में लाइव प्रसारण के लिए विशेष निर्देश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्कूलों में इस कार्यक्रम को एक उत्सव की तरह आयोजित किया जाए। जिन स्कूलों में 'उन्नयन बिहार' के तहत स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब या टीवी की सुविधा है, वहां इनका उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा। अन्य स्कूलों में रेडियो, यूट्यूब या फेसबुक लाइव के जरिए बच्चों को कार्यक्रम से जोड़ने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री के इस संवाद को डिजिटल माध्यमों जैसे पीएमओ और माईगॉव की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी देखा जा सकेगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी स्कूलों को आयोजन की तस्वीरें और विवरण माईगॉव पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा के तनाव को दूर करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है।