ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाआधुनिक भारत के राष्ट्र ऋषि हैं प्रधानमंत्री मोदी : जायसवाल

आधुनिक भारत के राष्ट्र ऋषि हैं प्रधानमंत्री मोदी : जायसवाल

काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

आधुनिक भारत के राष्ट्र ऋषि हैं प्रधानमंत्री मोदी : जायसवाल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 13 Dec 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भारत के राष्ट्र ऋषि हैं, जो देश को उसका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव वापस दिलाने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण कर भारतीय संस्कृति का एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का आज हुआ यह लोकार्पण देश के हजार वर्षों की तपस्या और प्रतीक्षा का प्रतिफल है। आक्रांताओं के निरंतर प्रहार और अतिक्रमण के कारण महादेव संकरी गलियों में छिप गये थे, लेकिन आज लगभग 500 साधु-संतों और मंत्रोच्चार के साथ हुए इस लोकार्पण के बाद अब काशी विश्वनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप स्पष्ट दिखाई देने लगा है। 3 हजार स्क्वॉयर फीट से बढ़कर अब इस मंदिर का प्रांगण 5 लाख स्क्वॉयर फीट तक फैल गया है। लंबे समय से इस परियोजना पर काम किया जा रहा था और करीब 32 महीने में बाबा के पूरे परिसर का कायाकल्प हो गया। वाराणसी से लोकसभा सांसद प्रधानमंत्री मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके निर्माण में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस भव्य कॉरिडोर में छोटी-बड़ी 23 इमारतें और 27 मंदिर हैं। इसके अतिरिक्त गंगा घाट से सीधे कॉ‍रिडोर के रास्‍ते बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन किए जा सकते हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा कि काशी सदैव से ही अध्यात्म, संस्कृति और शिक्षा का केंद्र रही है। काशी विश्वनाथ धाम के विस्तार और सौन्दर्यीकरण से सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें