पीएम ने दुनिया को बताया, भारत शांति का पक्षधर : सरावगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट किया है कि भारत शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि पीएम ने संयम बनाए रखने और सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। मोदी ने भारत के ऊर्जा आयात के विविधीकरण की जानकारी दी, जिसमें अब भारत 41 देशों से ऊर्जा आयात करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को बता दिया कि भारत युद्ध नहीं, शांति का पक्षधर है। प्रधानमंत्री के लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर दिये बयान पर संजय सरावगी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सकारात्मक रहते हैं और आज भी उन्होंने वही बातें की हैं। श्री सरावगी ने कहा कि पीएम ने जहां संयम की बात कही, वहीं सतर्क रहने की जरूरत बताई। पीएम ने जानकारी दी कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में अपने ऊर्जा आयात का डायवर्सिफिकेशन (विविधीकरण) किया है। पहले क्रूड ऑयल, एलएनजी और एलपीजी ऊर्जा जरूरतों के लिए 27 देशों से आयात किया जाता था।
आज भारत 41 देशों से ऊर्जा आयात करता है। पीएम मोदी ने देशवासियों को भरोसा दिया है कि सरकार अलग-अलग देशों के आपूर्तिकर्ता के साथ भी संपर्क में है। प्रयास यह है कि जहां से संभव हो, वहां से तेल और गैस की आपूर्ति होती रहे। भारत सरकार गल्फ और आसपास के शिपिंग मार्ग पर निरंतर नजर बनाए हुए है। सरकार का प्रयास है कि तेल, गैस या खाद हो, या जरूरी सामान से जुड़े जहाज, भारत तक सुरक्षित पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


