शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर संभव प्रयास जरूरी : राज्यपाल
फिजियोथेरेपी आज स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने वार्षिक फिजियोथेरेपी सम्मेलन में स्वस्थ्य शरीर के महत्व पर जोर दिया। इस सम्मेलन में बिहार की पहली महिला...

फिजियोथेरेपी आज स्वास्थ्य सेवाओं का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। स्वस्थ्य शरीर के बिना ब्रम्ह्य ज्ञान संभव नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार होना चाहिए। हमें नए- नए प्रयोग ढूंढने चाहिए शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। ये बातें मुख्य अतिथि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहीं। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स, बिहार शाखा द्वारा विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय सीआरसी भवन में वार्षिक फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां के साथ विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे, आईजीआईएमएस के निदेशक सह कुलपति डॉ. बिन्दे कुमार, एनआईएलडी, कोलकाता के निदेशक डॉ. ललित नारायण, सीआरसी की निदेशक प्रियदर्शनी गुप्ता, आईएपी बिहार के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ. बिनय कुमार पांडेय, सचिव डॉ. उमाशंकर सिन्हा, कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉ. अखिलेश झा, डॉ. अविनाश भारती एवं मीडिया प्रभारी डॉ. मृत्युंजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन में राज्य भर से आए विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट्स, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। महिला फिजियोथेरेपिस्ट को किया गया सम्मानित कार्यक्रम में बिहार की पहली महिला फिजियोथेरेपिस्ट्स डॉ. शांति सिन्हा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स, बिहार के मीडिया प्रभारी डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर आयोजित यह सम्मेलन न केवल चिकित्सकों के लिए उपयोगी है, बल्कि समाज में फिजियोथेरेपी की महत्ता को भी व्यापक स्तर पर उजागर करता है। कार्यक्रम में डॉ. दसप्रीत कौर, डॉ. राजेश कुमार सुमन, डॉ. हिमेन्दु सिंह सहित बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट्स, चिकित्सा विशेषज्ञ, छात्र उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




