ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासंवैधानिक संस्थाओं पर चोट कर रहे लोग : सुशील मोदी

संवैधानिक संस्थाओं पर चोट कर रहे लोग : सुशील मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे लोग लोकतंत्र के हर खम्भे को तोड़ने पर आमादा हैं। न्यायपालिका को जातिवादी बता रहे...

संवैधानिक संस्थाओं पर चोट कर रहे लोग : सुशील मोदी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 16 Jan 2018 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे लोग लोकतंत्र के हर खम्भे को तोड़ने पर आमादा हैं। न्यायपालिका को जातिवादी बता रहे हैं। बक्सर के गांव में मुख्यमंत्री के काफिले पर सुनियोजित हमले के बाद उच्चस्तरीय जांच की प्रशासनिक प्रकिया पर अविश्वास कर रहे हैं। यह संवैधानिक संस्थाओं पर चोट करने की विघटनकारी राजनीति का हिस्सा है।

ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद के एक और दामाद को प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस मिला है। अब तेजस्वी यादव को शोध कराना चाहिए कि परिवार को राजनीतिक रसूख का गलत इस्तेमाल कर पैसे बनाने की लत किसने लगाई। यह पता लगाया जाना चाहिए कि भ्रष्टाचार क्या आनुवांशिक बीमारी है।

एक अन्य ट्वीट में कहा कि केद्र सरकार भारतमाला योजना के अन्तर्गत 36,290 करोड़ की लागत से पटना, रांची सहित 28 बड़े शहरों में रिंग रोड का निर्माण कराएगी। इससे इन व्यावसायिक केंद्रों पर यातायात का दबाव कम होगा। 40 बाइपास सड़कें भी बनेंगी। वर्ष 2022 तक 84,000 किमी एनएच का विकास किया जाना है। ढांचागत निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ाने में एऩडीए ने हमेशा बड़ी लकीर खींची।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें