ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाVIDEO- दो वार्डों के बीच पिस रहे लोग, नहीं बन रहा चैम्बर

VIDEO- दो वार्डों के बीच पिस रहे लोग, नहीं बन रहा चैम्बर

केसरी नगर वार्ड संख्या 6 और वार्ड संख्या 7 की सीमा रेखा पर चंद्रिकायन वस्त्रालय वाली गली के लोग दो वार्डों के बीच होने का दंश झेल रहे हैं। नाला टूटने, चैंबर जाम होने, कचरा उठाव नहीं होने जैसी...

VIDEO- दो वार्डों के बीच पिस रहे लोग, नहीं बन रहा चैम्बर
हिन्दुस्तान टीमWed, 10 Jul 2019 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

केसरी नगर वार्ड संख्या 6 और वार्ड संख्या 7 की सीमा रेखा पर चंद्रिकायन वस्त्रालय वाली गली के लोग दो वार्डों के बीच होने का दंश झेल रहे हैं। नाला टूटने, चैंबर जाम होने, कचरा उठाव नहीं होने जैसी समस्याओं का समाधान के लिए दो पार्षदों के बीच झूलते रहते हैं। 

बाबा चौक के पास स्थित इस गली के लगभग पांच चैम्बर बीते कई महीनों से टूटे हुए हैं। जाम हो गए हैं। उड़ाही नहीं हुई है। इस कारण पानी सड़क पर जमा हो गया है। नाले के पानी के बीच से ही होकर लोग गुजरने को मजबूर हैं। कई महिलाएं तो बीते कई दिनों से घरों से बाहर नहीं निकल सकी हैं। कई बच्चे भी स्कूल नहीं जा सके हैं। इसके अलावा बाबा चौक से केसरी नगर की तरफ बढ़ते ही सड़क के बीच गड्ढा दिखता है। यह गड्ढा दो मैनहोल को जोड़ने वाली पाइप के टूटने के कारण बन गया है। इसे भी निगम नहीं लगा सका है। 

इस संबंध में वार्ड 6 के पार्षद धनराज देवी के प्रतिनिधि ने बताया कि यह इलाका उनके वार्ड में नहीं है। बावजूद लोगों के संपर्क करने पर पाटलिपुत्र अंचल के कार्यपालक अभियंता से पाइप बदलने और चैंबर दुरुस्त करने को कहा गया है। कार्यपालक अभियंता ने भी इस काम को जल्द कराने का आश्वासन दिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें