पटना वीमेन कॉलेज मपरिसर में जाकर किया नारेबाजी
Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
पटना वीमेंस कॉलेज में पीयू छात्रसंघ चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी की। सौ से अधिक छात्रों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जबकि चुनाव समिति ने पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए थे कि उम्मीदवार केवल पांच समर्थकों के साथ ही परिसर में जा सकते हैं।

पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में अंदर जाकर किया नारेबाजी पटना, मुख्य संवाददाता। पीयू छात्रसंघ चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन जहां विवि में नामांकन पर्ची जमा किया जा रहा था। वहीं पटना वीमेंस कॉलेज के गेट पर उम्मीदवार और उनके समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच एक संगठन ने हाथ में बैनर और झंडा लेकर कॉलेज परिसर में चले गये। कॉलेज परिसर में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सौ से ज्यादा छात्र शामिल थे। बता दें कि पटना विवि छात्रसंघ चुनाव समिति ने पहले ही सभी उम्मीदवारों को दिशा निर्देश जारी किया था। इसके तहत सभी उम्मीदवारों को कॉलेज परिसर में केवल पांच समर्थक के साथ ही जाना था। उम्मीदवारों को 21 से 26 फरवरी के बीच ही जाकर प्रचार करनी थी। लेकिन बुधवार को नॉमिनेशन समाप्त होते ही छात्र कॉलेज परिसर में घुस कर नारेबाजी करने लगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


