ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापर्यावरण बचाने को पटना प्लास्टिक फ्री जोन बनेगा

पर्यावरण बचाने को पटना प्लास्टिक फ्री जोन बनेगा

पटना प्लास्टिक फ्री जोन बनेगा। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने राज्य सरकार को यह प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस संबंध में कदम उठाने का अनुरोध किया...

पर्यावरण बचाने को पटना प्लास्टिक फ्री जोन बनेगा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 30 May 2018 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना प्लास्टिक फ्री जोन बनेगा। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने राज्य सरकार को यह प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस संबंध में कदम उठाने का अनुरोध किया है।

प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष अशोक कुमार घोष ने बताया कि यूएनईपी ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम रखा है। यानी प्लास्टिक जो अब विनाशकारी बन चुका है इससे अब मुक्ति लेने का समय आ गया है। पर्यावरण के लिए यह घातक साबित हो रहा है। इसीलिए पर्यावरण और मानव और पशु स्वास्थ्य को बचाने के मकसद से सरकार को पत्र लिखकर पटना को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने के लिए अपील की गई है।

अगर सरकार राजधानी को प्लास्टिक फ्री जोन घोषित कर देगी तो शहर के पर्यावरण और पॉलीथिन के कारण जो भी समस्याएं आ रही हैं उसमें 50 फीसदी कमी आ जाएगी। प्लास्टिक और पॉलीथिन बैग के कारण जल, जमीन और हवा सभी प्रदूषित हो रहा है। शहर के सभी नाले पॉलीथिन के कारण ही जाम हो जाते हैं।

फूड चेन में पहुंचता है प्लास्टिक

पॉलीथिन माइक्रो प्लास्टिक में बदल जाता है जिससे प्लास्टिक टूटने लगता है। इसके टूटा हुआ हिस्सा फूड चेन में पहुंचने लगता है। इसके कारण स्वास्थ्य को सीधे नुकसान पहुंचाता है। कूड़ा-कचरा में प्लास्टिक की मात्रा सबसे अधिक रहती है। इसके निपटारे की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है। सबसे खतरनाक बात यह है कि शहर के मवेशी प्लास्टिक खाते हैं जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

रांची प्लास्टिक फ्री जोन हो सकता है तो पटना क्यों नहीं : पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची को चार महीने पहले प्लास्टिक फ्री जोन घोषित किया जा चुका है। प्लास्टिक फ्री जोन घोषित होने के बाद रांची में कड़ाई से लागू किया गया। शुरुआती दौर में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन अब कपड़े का थैला और इको फ्रेंडली बैग का इस्तेमाल करना यहां आम बात हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि जब रांची के लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया है तो पटना के लोग क्यों नहीं कर सकते हैं। इससे पहले पूरा महाराष्ट्र और सिक्किम में गंगटोक को भी प्लाटिक फ्री जोन घोषित हो चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें