पीयू : नवनियुक्त छात्रसंघ बचे पदधारकों ने ली शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना विवि छात्रसंघ के बचे हुए पदधारकों ने बुधवार को शपथ ली। समारोह में कुलपति प्रो. नमिता सिंह के निर्देशन में डीन छात्र कल्याण के समक्ष शपथ ग्रहण हुआ। सेंट्रल पैनल की महासचिव खुशी कुमारी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। पहले 16 मार्च को शपथ समारोह का निर्णय लिया गया था, लेकिन चुनाव में बाधा आई थी।

पीयू : नवनियुक्त छात्रसंघ बचे पदधारकों ने ली शपथ

पटना विवि छात्रसंघ के बचे हुए पदधारकों ने बुधवार को शपथ ली। इसमें सेंट्रल पैनल के साथ कॉलेज काउंसलर भी शामिल थे। समारोह पीयू की कुलपति प्रो. नमिता सिंह के निर्देश पर डीन छात्र कल्याण के समक्ष हुआ। मौके पर कुलानुशासक प्रो. डॉ. मनोज कुमार, विधि पदाधिकारी वीरेंद्र पासवान, डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव थे। शपथ लेने वालों में सेंट्रल पैनल की महासचिव खुशी कुमारी, संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष हर्षबर्द्धन शामिल थे। 12 कॉलेज काउंसलर ने भी शपथ ली। विवि द्वारा पहले 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष पद पर खड़े रिंकल यादव ने सीनेट हॉल में अंदर से बंद होकर तालाबंदी कर ली थी।

इससे देर शाम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ही शपथ ग्रहण हो पाया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।