पटना विवि ने प्रारूप मतदाता सूची को वेबसाइट पर डाला

Feb 08, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की प्रारूप मतदाता सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की गई है। इससे चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्रों को जानकारी मिलेगी। कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने बताया कि फाइनल मतदाता सूची 10 फरवरी को तैयार होगी। इस बार मतदान का समय सुबह 8:30 से 2:30 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

पटना विवि ने प्रारूप मतदाता सूची को वेबसाइट पर डाला

पटना विवि छात्रसंघ चुनाव की प्रारूप मतदाता सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इससे चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्रों व अन्य को विभाग वार मतदाता सूची की जानकारी मिल सकेगी। कुलपति और चुनाव की मुख्य संरक्षक प्रो. नमिता सिंह ने कहा कि दस फरवरी को फाइनल मतदाता सूची तैयार होगी। साढ़े 19 हजार मतदाताओं की प्रारूप सूची वेबसाइट पर डाली गयी है। यह कॉलेज वार है। बता दें कि इस बार मतदान करने की समय सीमा एक घंटा बढ़ाई गयी है। इस बार सुबह 8.30 से 2.30 बजे तक मतदान होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।