प्रत्याशियों की उम्मीदवारी के खिलाफ छात्र धरना पर बैठे
Feb 21, 2026 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
पटना विवि छात्र संघ चुनाव के तहत कुछ प्रत्याशियों को अवैध घोषित किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें वैध घोषित कर दिया गया। इस पर एबीवीपी के सदस्यों ने शनिवार को धरना दिया और विश्वविद्यालय पर 2018 की अधिसूचना का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। छात्रों ने चुनाव रद्द करने की मांग की।

पटना विवि छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को स्क्रूटनी में कुछ प्रत्याशियों को अवैध घोषित कर दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को पुन: उन्हें वैध घोषित कर दिया गया। इसके विरोध में शनिवार को सीनेट हॉल के बाहर एबीवीपी के सदस्यों ने विवि पर राजभवन की 2018 की अधिसूचना के विरूद्ध जाकर प्रत्याशियों को वैलिड करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर शनिवार को छात्र धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठे छात्रों ने विवि से छात्रसंघ चुनाव रद्द करने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


