पीयू : स्नातक दाखिले के लिए आज से पोर्टल खुलेगा, आवेदन 10 से

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना विवि और पाटलिपुत्र विवि में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया इस सप्ताह से शुरू होगी। पटना विवि में 9 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। पाटलिपुत्र विवि में 11 मई से आवेदन होगा। दोनों विवि में सीटों की जानकारी समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। पीयू में 42 सौ और पीपीयू में सवा लाख सीटें हैं।

पीयू : स्नातक दाखिले के लिए आज से पोर्टल खुलेगा, आवेदन 10 से

पटना विवि और पाटलिपुत्र विवि में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया इस सप्ताह से शुरू हो जाएगी। पटना विवि में स्नातक दाखिले को लेकर नौ मई से समर्थ पोर्टल खुल जाएगा। इच्छुक छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका 10 से 30 मई तक मिलेगा। पाटलिपुत्र विवि में स्नातक दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मई से शुरू होगा। विवि ने अभी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जारी नहीं की है। बता दें कि इस बार राज्य भर के विवि को स्नातक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करना अनिवार्य है। पटना विवि और पाटलिपुत्र विवि भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करेगी। पटना विवि ने प्रत्येक कॉलेज की जानकारी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी है। इसमें प्रत्येक कॉलेज के विषय वार सीटों को डाला गया है। जिससे दाखिला लेने वाले छात्रों को विषय चयन करने में सुविधा होगी। इसमें हर कॉलेज के विषय और उसमें सीटों की जानकारी आरक्षण के मुताबिक रहेगा। जिससे छात्र आवेदन करने के पहले तमाम कॉलेज और विषयों जान सकें। विवि प्रशासन की ओर से विषय वार आरक्षित सीटों की जानकारी ली। डीन छात्र कल्याण प्रो. कमलेश्वर पंडित ने बताया कि समर्थ पोर्टल का लिंक विवि के वेबसाइट पर नौ मई को डाल दिया जाएगा। दस मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया जाएगा। आवेदन लेने के बाद दाखिले की प्रक्रिया मेधा सूची में होगी। पीयू में जून प्रथम सप्ताह में प्रथम मेधा सूची जारी की जाएगी। वहीं पीपीयू में भी मेधा सूची के आधार पर दाखिला लिया जाएगा.

पीयू में सीटों की जानकारी

- पीयू में 42 सौ और पीपीयू में सवा लाख छात्र ले सकेंगे दाखिला

पीयू में स्नातक दाखिले के लिए 42 सौ सीटें हैं। पीपीयू में स्नातक दाखिला के लिए कुल सवा लाख सीटें जारी की गयी है। पीपीयू के कुलसचिव अबू बकर रिजवी ने बताया कि हर साल एक लाख दस हजार सीटों के लिए स्नातक में दाखिला होती थी। लेकिन इस बार 16 नए कॉलेजों में भी दाखिला लिया जाएगा। इससे सीटों की संख्या बढ़ कर सवा लाख हो गया है.

आरक्षण नीति

- आरक्षित खाली सीटों को अन्य कैटेगरी से भरा जाएगा

पटना विश्वविद्यालय में स्नातक में अधिक से अधिक छात्रों को दाखिला मिल सकें, इसके लिए हर विषय के खाली सीटों के भरने की योजना अभी से बनाई जा रही है। स्नातक दाखिला में आरक्षित खाली सीटों को अन्य कैटेगरी वाले छात्रों से भरा जाएगा। यह आरक्षण रोस्टर के अनुसार की जाएगी। पीयू प्रशासन के मुताबिक यह हर विषय में लागू होगा। विवि द्वारा विषय वार आरक्षण लागू है। ऐसे में जिन विषय में किसी कैटेगरी में सीटें नहीं भर पाएंगी तो ऐसी स्थिति में अन्य कैटेगरी के छात्रों को मौका दिया जाएगा.

पीजी दाखिला प्रक्रिया

बॉक्स

- पीजी दाखिला के लिए 10 जून से होगा ऑनलाइन आवेदन

पीयू में पीजी दाखिला के लिए 10 जून से ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक लिया जाएगा। पीजी दाखिला भी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही ली जाएगी। इस बार पीजी में 1250 सीटें है.

सामान्य प्रश्न

पटना विवि में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
पटना विवि में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया नौ मई से शुरू होगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।