बस संचालन की जिम्मेदारी अब डीटीओ की टीम संभालेगी

Feb 09, 2026 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना में बस संचालन को बेहतर बनाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी सड़क पर उतरेंगे। पांच अपर जिला परिवहन पदाधिकारी टीम बनाई गई है, जो पटना और चार अन्य जिलों में सरकारी सिटी बस सेवाओं की निगरानी करेंगे। पहले यह काम एजेंसी को दिया गया था, लेकिन अब पदाधिकारी इस कार्य का निर्वहन करेंगे।

बस संचालन की जिम्मेदारी अब डीटीओ की टीम संभालेगी

राजधानी पटना में बस संचालन को सुचारू रूप से करने के लिए अब जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी सड़क पर उतरेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने पांच अपर जिला परिवहन पदाधिकारी की टीम बनाई है। ये अधिकारी अब राजधानी पटना सहित चार और जिलों में चल रहे सरकारी सिटी बस सर्विस पर नजर रखेंगे। इसमें गया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जिला शामिल है। पहले यह काम एजेंसी को दिया गया था। लेकिन परिवहन विभाग के आदेश पर एजेंसी को हटा दिया गया है। अब अपर जिला परिवहन पदाधिकारी इस काम का निर्वहन करेंगे। ये पदाधिकारी मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के तहत विभिन्न जिलों में कार्यरत थे।

अब ट्रिब्यूनल के अलावा इन पदाधिकारियों को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये पदाधिकारी अब बस परिचालन पर नजर रखेंगे। पिछले कई महीनों से एजेंसी द्वारा लापरवाही की शिकायत आ रही थी। लेकिन अब यह काम अपर जिला परिवहन पदाधिकारी करेंगे। अब सिटी बस सर्विस में ओवर लोडिंग, बस का समय पर परिचालन आदि पर नजर रखी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।