Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna Police Uncovers Chain Snatching Gang Four Arrested Including Leader Shubham Kumar
शहर में घुम-घुमकर चेन छिनतई करनेवाले गिरोह के सरगना समेत चार गिरफ्तार

शहर में घुम-घुमकर चेन छिनतई करनेवाले गिरोह के सरगना समेत चार गिरफ्तार

संक्षेप:

पटना पुलिस ने चेन छिनतई के गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना शुभम कुमार सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सोने की चेन, सोने का सिक्का और अन्य सामान बरामद हुए हैं। शुभम कुमार पर 25 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

Nov 29, 2025 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना पुलिस ने शहर में हो रही चेन छिनतई में शामिल गिरोह का पर्दफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना शुभम कुमार सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सोने की एक चेन, सोने का सिक्का, सोने का एक टुकड़ा, सोने के 14 पीस कनबाली, बाइक, तीन मोबाइल फोन और 9,350 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस के दानापुर, रूपसपुर, मसौढ़ी समेत कई जगह के बेरोजगार युवकों को अनुसार शुभम गिरोह में शामिल कर उनसे छिनतई, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलाता था। नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा ने बताया कि राजीव नगर, पाटलिपुत्र, शास्त्री नगर, बुद्धा कॉलोनी, रामकृष्णा नगर, गर्दनीबाग समेत कई इलाकों में यह गिरोह छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिटी एसपी के मुताबिक मई 2025 में एसके पुरी थाना क्षेत्र में छिनतई मामले कांड संख्या 129/25 दर्ज हुआ था। जांच में पता चला कि बड़ी संख्या में बदमाशों का एक गैंग शहर के अलग-अलग इलाकों में चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया। पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें मुख्य संतोष कुमार (मसौढ़ी) और बिट्टू (दानापुर) शामिल थे। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया था कि पूरे गिरोह का संचालन शुभम कुमार करता है। इसी क्रम में 28 नवंबर को राजीवनगर स्थित नालंदा कॉलोनी और कंकड़बाग थाना क्षेत्र में सोने की चेन छीनने की दो घटनाएं सामने आई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी इनपुट, खुफिया जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपित शुभम कुमार सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हाल में हुई सभी छिनतई की घटनाओं को शुभम गैंग ने ही अंजाम दिया था। जांच में यह भी पता चला कि शुभम के खिलाफ 25 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इससे पहले उसके सहयोगी संतोष कुमार और बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार की रात गिरफ्तार किए गए आरोपितों में शुभम कुमार के अलावा राज कुमार (रूपसपुर), रितिक राज और संजय कुमार शामिल हैं। गिरोह में एक दानापुर का सोनार भी शामिल है, जो लूटे गए जेवर खरीदकर उन्हें गलाता था और बदले में पैसा देता था। उसके बैंक खाते की भी जांच की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान जारी है। इसी गिरोह के तीन सदस्य पूर्व में मसौढ़ी से पकड़े गए थे, जो फिलहाल जेल में हैं।