अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की तत्परता जरूरी : आईजी

Jan 30, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

लोदीनगर स्थित पुलिस केन्द्र पटना में पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा ने नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने थानों की कार्य प्रणाली, विवेचना, कानून व्यवस्था, और अनुशासन पर जोर दिया। नए अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, स्टेशन डायरी, एफआईआर दर्ज करने, और साक्ष्य संग्रहण की जानकारी दी गई।

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की तत्परता जरूरी : आईजी

लोदीनगर स्थित पुलिस केन्द्र पटना में शुक्रवार को नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा ने कहा कि थानों की कार्य प्रणाली, विवेचना, कानून व्यवस्था, व्यवहार और अनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नए अधिकारियों को अपराध नियंत्रण पर विशेष तौर पर काम करना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस अवर निरीक्षकों को स्टेशन डायरी का लेखन, हरके गतिविधि पर नजर रखने, एफआईआर दर्ज कैसे करें, रजिस्टरों का रखरखाव के बारे में जानकारी दी। घटना स्थल का निरीक्षण, साक्ष्य एकत्र करना, वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करना, बयान कैसे दर्ज करें, साक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जाता है। चार्जशीट अनुसंधान के क्रम में सभी साक्ष्यों का समायोजन करते हुए सभी कानूनी प्रक्रिया अपनाएं।

कानून व्यवस्था में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान क्या सर्तकता बरती जाती है। मेला, त्योहार और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के अवसर पर कैसे सावधानी रखनी है इसके बारे में उन्होंने जानकारी दी। व्यवहार और अनुशासन के बारे में कहा कि जनता और शिकायतकर्ता की बातों को धैर्य से सुनना चाहिए। वरीय अधिकारियों के आदेशों का जरूर अनुपालन करना चाहिए। आईजी ने निजी दैनिकी लिखना, नये कानूनी प्रावधानों को जानना और लागू करना, तकनीकी ज्ञान, सीसीटीएनएस पोर्टल एवं अन्य पुलिसिंग एप के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आईजी ने अपने अनुभवों को भी साक्षा किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna Police IG Jitendra Rana Addresses Newly Appointed Inspectors on Crime Control and Discipline
;;;