ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाएक फरवरी से कचरा उठाव शुल्क वसूलेगा पटना नगर निगम

एक फरवरी से कचरा उठाव शुल्क वसूलेगा पटना नगर निगम

पटना नगर निगम क्षेत्र के घर-घर से कचरा उठाव शुल्क फरवरी से वसूला जाएगा। इसके लिए निगम की तैयारियां चल रही हैं। कचरा उठाव वाहनों में निगम शुल्क वसूली के लिए रसीद मुहैया कराई जाएगी। निगम प्रत्येक घर से...

एक फरवरी से कचरा उठाव शुल्क वसूलेगा पटना नगर निगम
पटना। वरीय संवाददाताFri, 25 Jan 2019 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना नगर निगम क्षेत्र के घर-घर से कचरा उठाव शुल्क फरवरी से वसूला जाएगा। इसके लिए निगम की तैयारियां चल रही हैं। कचरा उठाव वाहनों में निगम शुल्क वसूली के लिए रसीद मुहैया कराई जाएगी। निगम प्रत्येक घर से 30 रुपए लेगा। 

कचरा उठाव वाहनों को अपने-अपने सेक्टर में कचरा उठाव करने वाले घरों का ब्योरा मोबाइल नंबर के साथ शुल्क वसूली रजिस्टर में दर्ज करने का आदेश नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने दिया है। 

निगम के अधिकारियों ने बताया कि कचरा उठाव शुल्क के भुगतान के लिए वैकल्पिक माध्यम ‘कार्ड पेमेंट’ की सुविधा भी पटनावासियों को उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए पेटीएम और भीम एप से बात की गई है। प्रत्येक गाड़ी पर क्यूआर कोड चिपकाया जाएगा। जिसे स्कैन कर कार्ड पेमेंट किया जा सकेगा। शुल्क की वसूली घरों के अलावा दुकानों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों आदि से भी किया जाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें