ठंड बढ़ने पर नगर निगम क्षेत्र के रैनबसेरों में मिलेंगे दो-दो कंबल

Dec 04, 2025 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना नगर निगम ने ठंड के मौसम को देखते हुए दैनिक श्रमिकों और अन्य लोगों के लिए 953 बेड वाले रैनबसरों की व्यवस्था की है। इनमें स्थायी, अस्थायी और जर्मन हैंगर शामिल हैं। ठंड बढ़ने पर दो कंबल दिए जाएंगे, लेकिन कुछ स्थानों पर शौचालय और यूरिनल की कमी है। महिलाओं के लिए विशेष रैनबसेरे भी बनाए गए हैं।

ठंड बढ़ने पर नगर निगम क्षेत्र के रैनबसेरों में मिलेंगे दो-दो कंबल

ठंड को देखते हुए पटना नगर निगम क्षेत्र में दैनिक श्रमिकों और अन्य लोगों के लिए रैनबसरों में 953 बेड तैयार किए गए हैं। इन रैनबसरों में स्थायी, अस्थायी एवं जर्मन हैंगर हैं। निगम की ओर से रैनबसेरों में भी एक एक कंबल मिल रहा है जबकि ठंड बढ़ने पर दो दो कंबल की व्यवस्था की गई है। नगर निगम की ओर से स्थायी रैनबसेरों में टीवी, मच्छरदानी, स्वच्छ पानी व अन्य कई इंतजाम किए गए हैं। वहां प्रबंधकों की भी तैनाती हुई है। रैनबसेरों में लोगों के ठहरने के लिए उन्हें आधार कार्ड व मोबाइल नंबर देना होगा। कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए रैनबसेरा का आरक्षित किया गया है।

गांधी मैदान मौर्या होटल के सामने, बुद्धा स्मृति पार्क के नजदीक फ्रेजर रोड व पटना सिटी नाला पर केवल महिलाओं के लिए रैनबसेरे संचालित हो रहे हैं। स्थायी रैनबसेरों में तो निगम की ओर से बेहतर इंतजाम हैं, लेकिन अस्थायी और जर्मन हैंगर में शौचालय और यूरिनल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे आसपास साफ-सफाई की स्थिति पर असर पड़ रहा है। रैनबसेरों में लोगों ने बताया कि यूरिनल की भी आसपास व्यवस्था रहे तो इससे रात में ठहर रहे लोगों को सुविधा होगी। सैदपुर नाला के पास बने स्थायी रैनबसेरे में भी न शौचालय की सुविधा है और न यूरिनल की। हालांकि आर ब्लॉक के पास बने आश्रय गृह की स्थिति बेहतर है। अंचल का नाम - जर्मन हैंगर - स्थायी आश्रय स्थल - अस्थायी आश्रय स्थल नूतन राजधानी अंचल - 05 - 02 - 05 कंकड़बाग अंचल - 05 - 02 - 00 पाटलिपुत्र अंचल - 00 - 00 - 01 पटना सिटी अंचल - 00 - 00 - 02 अजीमाबाद अंचल - 02 - 02 - 00

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।