अप्रैल में मोइनुल हक स्टेडियम से जंक्शन तक मेट्रो की टनल हो जाएगी तैयार
पटना मेट्रो के कॉरिडोर-टू में मोइनुल हक स्टेडियम से पटना जंक्शन तक टनल अप्रैल तक तैयार हो जाएगी। पीएमसीएच से गांधी मैदान के बीच 1 किलोमीटर की खुदाई शेष है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने टनल निर्माण का निरीक्षण किया और जल्द टनल तैयार करने के निर्देश दिए।

मेट्रो के कॉरिडोर-टू में मोइनुल हक स्टेडियम से पटना जंक्शन तक टनल अप्रैल में तैयार हो जाएगी। इसके लिए पीएमसीएच से गांधी मैदान के बीच एक किलोमीटर में टनल की खुदाई शेष है। बचे हुए हिस्से की खुदाई अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके साथ 6 किलोमीटर की टनल तैयार हो जाएगी। इसके बाद पटरी बिछाने का काम शुरू होगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सह पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (पीएमआरसीएल) के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने शुक्रवार को निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ टनल निर्माण का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। गांधी मैदान तक जल्द टनल तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बांकीपुर डाक विभाग का भवन काफी पुराना है। इसी कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से भवन को खाली कराया गया है। भवन के नीचे खुदाई हो रही है। धीरे-धीरे मशीन आगे बढ़ायी जा रही है ताकि डाक विभाग के भवन को कोई नुकसान न पहुंचे। पहले टीबीएम ने 300 मीटर के करीब हुई खुदाई पीएमसीएच स्टेशन से गांधी मैदान के बीच पहले टीबीएम ने लगभग 300 मीटर की खुदाई की गई है। दूसरे टीबीएम से लगभग 100 मीटर टनल का निर्माण किया गया है। गांधी मैदान तक खुदाई काम पूरा होते ही मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय, पीएमसीएच, गांधी मैदान, आकाशवाणी होते हुए पटना जंक्शन तक टनल तैयार हो जाएगी। गौरतलब है कि 1812 में स्थापित राधाकृष्ण की प्राचीन मंदिर पूरी तरह से जर्जर है। इसी कारण पटना मेट्रो की ओर से मंदिर का 0.4662 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने को लेकर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। जिस कारण मोइनुल हक स्टेडियम में पटना विश्वविद्यालय होते हुए पीएमसीएच तक टनल खुदाई के बाद लगभग तीन महीने तक मंदिर के समीप टीबीएम(टनल बोरिंग मशीन) रुकी रही। मंदिर नहीं हटने पर निर्माण एजेंसी की ओर से दोनों टीबीएम को अन्य उपकरण एवं आधुनिक तकनीक की मदद से धीरे-धीरे मंदिर के बाहरी और नीचे वाले हिस्से में रिंग के सहारे पीएमसीएच स्टेशन परिसर में निकाला गया। जिसे पटरी के सहारे पीएमसीएच स्टेशन के दूसरे छोर (गांधी मैदान की तरफ) पर ले जाने के बाद खुदाई का काम शुरू किया गया। पीएमसीएच से गांधी मैदान तक 1250 मीटर में टनल होनी है तैयार मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय तक 1480 मीटर में टनल तैयार करने के बाद दोनों टीबीएम बाहर निकाली थी। मेंटेनेंस के बाद दोबारा टीबीएम को पटना विश्वविद्यालय के समीप से टनल की खुदाई के लिए उतारी गयी है। दोनों टीबीएम से पीएमसीएच होते हुए गांधी मैदान तक 2302 मीटर में टनल तैयार करनी था। लेकिन राधा कृष्ण मंदिर के कारण 952 मीटर खुदाई करने के बाद टीबीएम रोक दी गई। मंदिर की बाधा दूर कर पहला टीबीएम 10 नवंबर और दूसरा 10 दिसंबर को पीएमसीएच स्टेशन परिसर तक पहुंची थी। बाहर निकले टीबीएम को दूसरे छोर पर पटरी के सहारे खींचकर प्लेटफार्म के दूसरे छोर पर ले जाया गया। इसके बाद पीएमसीएच से गांधी मैदान के बीच 1250 मीटर में टनल तैयार करने के लिए खुदाई प्रारंभ कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


