मेट्रो : मलाही पकड़ी-खेमनीचक खंड का निरीक्षण किया

Mar 10, 2026 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना मेट्रो के प्राइमरी कॉरिडोर के मलाही पकड़ी-खेमनीचक खंड का निरीक्षण हुआ। मेट्रो रेल सुरक्षा उपायुक्त प्रदीप कुमार ने सुरक्षा और विश्वसनीयता की उच्चतम मानकों की पुष्टि के लिए महत्वपूर्ण प्रणालियों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। जांच में यूपीएस कक्ष, लिफ्ट, एस्केलेटर और अन्य तकनीकी प्रतिष्ठानों की समीक्षा की गई।

मेट्रो : मलाही पकड़ी-खेमनीचक खंड का निरीक्षण किया

पटना मेट्रो के प्राइमरी कॉरिडोर के तहत मलाही पकड़ी-खेमनीचक खंड का मंगलवार को विस्तृत निरीक्षण किया गया। मेट्रो रेल सुरक्षा उपायुक्त प्रदीप कुमार ने महत्वपूर्ण प्रणालियों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया, ताकि सुरक्षा और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने यूपीएस कक्ष, लिफ्ट और एस्केलेटर, एएसएस कक्ष, एससीआर कक्ष और प्लेटफार्म स्तर की जानकारी ली। ईएंडएम प्रणालियों और अन्य तकनीकी प्रतिष्ठानों की भी सावधानीपूर्वक जांच की गई। कहा कि प्रत्येक निरीक्षण और जांच हमें अपने लक्ष्य के एक कदम और करीब ले जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।