ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटना@12 am : घने कोहरे में पटना, दो फीट की दूरी पर नहीं दिख रहा कुछ

@12 am : घने कोहरे में पटना, दो फीट की दूरी पर नहीं दिख रहा कुछ

राजधानी घने कोहरे की चपेट में है। गुरुवार रात घना कोहरा छाया रहा। स्थिति यह थी कि महज कुछ फीट की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों चालकों को कोहरे के कारण आगे बढ़ने में मुश्किल हो रही थी। रात...

@12 am : घने कोहरे में पटना, दो फीट की दूरी पर नहीं दिख रहा कुछ
वरीय संवाददाता,पटनाFri, 29 Dec 2017 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी घने कोहरे की चपेट में है। गुरुवार रात घना कोहरा छाया रहा। स्थिति यह थी कि महज कुछ फीट की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों चालकों को कोहरे के कारण आगे बढ़ने में मुश्किल हो रही थी। रात 10 बजे से ही कोहरा घना होने लगा था।  
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों तक सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन में धूप खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में अंतर के कारण देर रात कोहरा घना हो रहा है। गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तामपान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई वहीं न्यूनतम पारा में लगभग 2.08 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।  
पहली जनवरी को मौसम साफ रहेगा 
पहली जनवरी को मौसम खुशनुमा रहेगा लेकिन दो जनवरी से कोहरा और घना हो जाएगा। पहली जनवरी को धूप खिलेगी। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तामपान 9 पर पहुंच गया। 31 दिसंबर से पारे में एक से दो डिग्री का इजाफा होगा। 
ब्रह्मपुत्र मेल 24 घंटे लेट, ट्रेनें चल रहीं कछुआ चाल
ट्रेनों पर कोहरे का असर बढ़ा है। गुरुवार को डाउन लाइन में पटना की ट्रेनों में ब्रह्मपुत्र मेल 22.15 घंटे, विक्रमशिला 12 घंटे, पूर्वा 4 घंटे, उपासना 4 घंटे , मथुरा पटना 9 घंटे की देरी से चली। अप में ब्रह्मपुत्र मेल 24 घंटे, अपर इंडिया 3 घंटे और गुवाहाटी दादर एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चलीं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें