गर्मी में आग से बचाव के लिए अस्पतालों में अलर्ट जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पतालों में गर्मी में आगजनी की घटनाओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सिविल सर्जन ने सभी प्रभारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है और फायर ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।

गर्मी में आग से बचाव के लिए अस्पतालों में अलर्ट जारी

पटना जिले के सभी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पतालों में गर्मी में होने वाले आगजनी के घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसकी जानकारी सिविल सर्जन की ओर से सभी प्रभारियों को पत्र के जरिये दिया गया है। इसे लेकर सभी अस्पतालों में प्रभारियों की देखरेख में फायर ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र मंडल ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार संस्थानों में बिजली तारों की वायरिंग, फायर स्टेशन की स्थिति, लिफ्ट की संख्या समेत कुल 65 बिंदुएं बनाई गयी है। इन सभी बिंदुओं की कमी को दूर करने को कहा गया है।

विभाग की ओर से सभी बिंदुओं पर जांच के बाद एनओसी जारी की जायेगी। जिन संस्थानों में कमियां पाई जायेगी उन्हें सुधार के लिए समय और आवश्यक सुझाव दिए जायेंगे, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।