बच्चों की टैबलेट से उपस्थिति सुनिश्चित हो : डीईओ
पटना जिले के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति टैबलेट से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। स्कूलों को टैबलेट उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्राचार्यों को एक सप्ताह में इसे लागू करने का निर्देश दिया गया है। छात्रों की उपस्थिति फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से और शिक्षकों की उपस्थिति बिहार अटेंडेंस एप से होगी।

पटना जिले के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र- छात्राओं और शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति टैबलेट से ऑनलाइन दर्ज करना होगा। इसके लिए स्कूलों को टैबलेट उपलब्ध करा दिया गया है। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्राचार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति उनके चेहरे से (फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम) से जबकि शिक्षकों की हाजिरी बिहार अटेंडेंस एप के माध्यम से बनेगी। इसके लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) एप पर करना है। उन्होंने कहा कि निदेशालय द्वारा पंजीकरण एवं उपस्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसमें किसी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर इंट्रोलैब आईटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के संबंधित कर्मी से संपर्क किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



