Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna District Issues Licenses for Durga Puja Organizers Safety Standards and Monitoring

जिले में 14 सौ पूजा समितियों को दुर्गापूजा का लाइसेंस मिलेगा

पटना जिले में लगभग 1400 पूजा समितियों को दुर्गापूजा के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। संबंधित थानों द्वारा सुरक्षा मानकों के अनुसार पूजा पंडालों का सत्यापन किया जाएगा। जिन समितियों को लाइसेंस मिलेगा, उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 13 Sep 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
जिले में 14 सौ पूजा समितियों को दुर्गापूजा का लाइसेंस मिलेगा

पटना जिले में लगभग 14 सौ पूजा समितियों को दुर्गापूजा आयोजित करने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। पूजा पंडाल सुरक्षा मानक के अनुसार बने इसके लिए संबंधित थानों द्वारा लाइसेंस दिया जाएगा। पूजा समितियों द्वारा संबंधित थाने में आवेदन दिए जा रहे हैं। जिन पूजा समितियों को लाइसेंस दिया जाएगा उन्हें मूर्ति विसर्जन के लिए रूट का भी निर्धारण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो लगभग दो हजार से अधिक आवेदन दिए गए हैं, लेकिन वैसे पूजा पंडालों को लाइसेंस दिया जाएगा जो सुरक्षा मानक के अनुसार ठीक होंगे। सुरक्षा मानक में सीसीटीवी कैमरे, पंडाल की ऊंचाई, पंडाल के बगल में बिजली का खंभा नहीं होना आदि शामिल है।

जो आवेदन दिए गए हैं उसे संबंधित थाने की पुलिस द्वारा सत्यापन किया जाता है। जो पंडाल सुरक्षा मानक के अनुसार बनाए जा रहे हैं उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। जिन पूजा समितियों को लाइसेंस दिया जाएगा उसके पदाधिकारियों की सूची भी थानों में रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे पुलिस वाले संपर्क कर सकें। इन पूजा समितियों के साथ अगले सप्ताह से शांति समिति की बैठक भी होगी। अधिकारियों का कहना है कि सूचीबद्ध पूजा पंडालों में पुलिस हमेशा पेट्रोलिंग करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।