योजनाओं का अबतक चयन नहीं, 30 तक करना है अपलोड

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्यों के चयन के लिए केवल 18 दिन बचे हैं, लेकिन अब तक योजनाओं का चयन नहीं हुआ है। 30 जून तक जिला परिषद सदस्यों को योजनाओं का चयन कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना है। 16वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

योजनाओं का अबतक चयन नहीं, 30 तक करना है अपलोड

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पटना जिले के अंतर्गत विकास कार्यों के चयन के लिए अब 18 दिन शेष बचे हैं, लेकिन अब तक विकास योजनाओं का चयन नहीं हो पाया है। 30 जून तक जिला परिषद सदस्यों की ओर से इन योजनाओं का चयन किया जाना है। इसके बाद इसे केन्द्र की ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना है। चयनित योजनाओं का मूल्यांकन के बाद राशि स्वीकृत होगी। यह राशि 16वें वित्त आयोग से प्राप्त होगी। वित्त समन्वयक सह जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जितनी जल्दी योजनाओं का चयन होगा, उतना ही ज्यादा फायदा क्षेत्र को मिलेगा।

जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने बताया कि अबतक 15वें वित्त आयोग व राज्य सरकार से मिली राशि से ही काम हो रहा था। सत्र 2026-27 के लिए 16वें वित्त आयोग से राशि मिलनी है। इसके लिए जिप के सभी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी विकास योजनाओं का चयन कर शीघ्र इसे पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। 30 जून तक सभी सदस्यों ने योजनाओं का चयन कर उसे अपलोड करने की बात कही है।विकास कार्यों के लिए पहले से 84 प्रतिशत ज्यादा मिलेगी राशि : जिप अध्यक्ष ने बताया कि 16वें वित्त आयोग की ओर से इस बार पिछले वर्ष की तुलना में विकास कार्यों की राशि में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पिछले वर्ष लगभग 22 करोड़ रुपये जिला परिषद को मिले थे। यही नहीं जनसंख्या ज्यादा होने से भी पटना जिले को अन्य जिले की तुलना में कुछ अतिरिक्त राशि मिलेगी। इस राशि से पांचयत स्तर पर ठोस कचरा निस्तारण, घर-घर से कचरा उठाव के अलावा नाली, गली, सड़क जैसे विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।