
किसान आईडी शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने छह से नौ जनवरी तक चल रहे ईकेवाईसी-किसान आईडी शिविर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी पंचायतों में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि किसानों की एकीकृत डिजिटल पहचान बनाने के साथ उन्हें कृषि योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने छह से नौ जनवरी तक चल रहे ईकेवाईसी-किसान आईडी बनाने के विशेष शिविर की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को शिविर में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पटना जिले के सभी 322 पंचायतों में विशेष शिविर लगाया गया है। पहले दिन जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक पंचायत के लिए कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार व सहायक तकनीकी प्रबंधकों, प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों को टैग किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी को मिला निर्देश : डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि संबंधित कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक/प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आवंटित पंचायतों में आयोजित शिविर में किसानों के ई-केवाईसी का कार्य पूरा करें।
प्रत्येक किसान की एकीकृत डिजिटल पहचान तैयार करने के साथ उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं से जोड़ना एवं लाभों की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। किसान आईडी बनाने के लिए किसानों को भूमि से संबंधित दस्तावेज (स्वयं के नाम का ऑनलाइन जमाबंदी संबंधित दस्तावेज), आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर की आवश्यकता है। किसानों की सहायता के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाईन नंबर 18001801551 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




