पटना-औरंगाबाद-हरिहरगंज सड़क चौड़ी होगी : जायसवाल
Feb 11, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पटना-औरंगाबाद-हरिहरगंज सड़क का चौड़ीकरण होगा। इससे दक्षिण बिहार के प्रमुख जिलों को बेहतर संपर्क मिलेगा। मंत्री ने बताया कि डीपीआर जल्द ही भारत सरकार को भेजा जाएगा। यह सड़क संकीर्ण होने और भारी यातायात के कारण दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।

पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राजधानी पटना को दक्षिण बिहार के प्रमुख जिलों को संपर्कता देने के लिए पटना-औरंगाबाद-हरिहरगंज सड़क का चौड़ीकरण होगा। इसको लेकर जल्द ही डीपीआर भारत सरकार को भेजा जाएगा। विधानसभा में बुधवार को मंत्री ने त्रिविक्रम नारायण सिंह के सवाल पर यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि विभाग के द्वारा केंद्र सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद वहां से डीपीआर की मांग की गई है। त्रिविक्रम सिंह ने इस सवाल के जरिया कहा कि यह सड़क संकीर्ण होने और भारी यातायात होने के कारण यहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


