पीपीयू : स्नातक में नामांकन को अब छह तक ऑनलाइन आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने 2026-2030 सत्र में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं। नए डिग्री कॉलेजों में भी नामांकन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन शुल्क सामान्य छात्रों के लिए 600 रुपये और एससी-एसटी के लिए 450 रुपये है।

पीपीयू : स्नातक में नामांकन को अब छह तक ऑनलाइन आवेदन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-2030 में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विज्ञान, कला, वाणिज्य और अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम में नामांकन के लिए अब विद्यार्थी छह जून तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी ppupadm.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित थी। छात्र हित में विवि ने इसे बढ़ा दिया है। इस वर्ष लगभग सवा लाख सीटों पर नामांकन होना है। विवि अंतर्गत शुरू हो हो रहे 16 नए डिग्री कॉलेजों में नामांकन के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं।

कॉलेजों में पढ़ाई की शुरुआत

डिग्री कॉलेजों में एक जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस वर्ष विवि के अंतर्गत तीन कॉलेजों में एईडीपी पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। इनमें कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स, बीएससी डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स और बीएससी हेल्थकेयर मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू की गई है। इन पाठ्यक्रम में 60-60 सीटों पर नामांकन होगा। सामान्य, बीसी-एक, बीसी- दो और ईडब्ल्यूएस के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 600 और एससी-एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए 450 रुपये निर्धारित है। आवेदन की प्रक्रिया 20 मई से शुरू हुई थी.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत :

आवेदन के समय आवेदकों को मैट्रिक का अंक पत्र, इंटर या समकक्ष का अंक पत्र, आरक्षण (जाति प्रमाण पत्र/दिव्यांग प्रमाण पत्र) यदि लागू हो तो, आधार कार्ड, अपार आईडी, कोटा प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।