Patna News: सीवान में पासपोर्ट मोबाइल शिविर 23 अगस्त से
Patna News: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा 23 से 25 अगस्त तक सीवान में मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 165 आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। यह राज्य में लगातार चल रहे मोबाइल शिविरों का हिस्सा है।

Patna News: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से 23 से 25 अगस्त तक सीवान समाहरणालय परिसर में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा। पासपोर्ट सेवा आपके द्वार योजना के तहत आयोजित इस तीन दिवसीय शिविर में आवेदकों के पासपोर्ट संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। शिविर में कुल 165 आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्रतिदिन 55 आवेदकों को बुलाया जाएगा। इच्छुक आवेदक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर शिविर का लाभ उठा सकते हैं। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी और सीवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन करेंगे। बता दें कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से राज्यभर में लगातार मोबाइल शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी ने बताया कि सीवान में यह तीसरा मोबाइल शिविर होगा, जबकि राज्य में आयोजित होने वाला यह 20वां मोबाइल शिविर है। इन शिविरों के माध्यम से अब तक करीब तीन हजार लोगों को पासपोर्ट सेवाओं का लाभ मिल चुका है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक पासपोर्ट के लिए आवेदन नहीं किया है, वे पहले ऑनलाइन आवेदन करें और फिर मोबाइल शिविर के लिए अपॉइंटमेंट लेकर दस्तावेज सत्यापन की सुविधा प्राप्त करें।


