भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में लगा पासपोर्ट शिविर
Mar 17, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना ने भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 18 मार्च तक चलने वाले दो दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में 95 आवेदकों के कागजात का सत्यापन होगा, जिसमें 18 महिलाएं और 77 पुरुष शामिल हैं। यह शिविर उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों की सुविधा के लिए लगाया गया है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना ने भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मंगलवार से दो दिवसीय पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर लगाया है। 18 मार्च तक चलने वाले इस शिविर में कॉलेज के 95 आवेदकों के कागजात का सत्यापन होगा। इसमें 18 महिलाएं और 77 पुरुष आवेदक शामिल है। मंगलवार को शिविर की शुरुआत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी और कॉलेज के प्राचार्य राजू मूलचंद्रजी तुगनायत ने की। स्वधा रिजवी ने बताया कि जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी सुविधा के लिए शिविर लगाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


