चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने वाला धराया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पटनाराजेन्द्र नगर स्टेशन पर एक यात्री के हाथ से बदमाश ने मोबाइल झपट लिया। ट्रेन की रफ्तार कम होने पर यात्री ने बदमाश को पकड़ लिया और मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपित मो. कमरान, जो नालंदा का निवासी है, को जीआरपी को सौंप दिया गया। पटना जंक्शन पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

राजेन्द्र नगर स्टेशन पर रविवार को चलती ट्रेन से बदमाश ने यात्री के हाथ से मोबाइल झपट लिया। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण पीड़ित यात्री ट्रेन से उतरकर बदमाश को पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया। पीड़ित और अन्य यात्रियों ने आरोपित को राजेंद्र नगर जीआरपी को सौंप दिया। आरोपित की पहचान मो. कमरान के रूप में हुई, जो मूल रूप से नालंदा का निवासी है। पटना जंक्शन रेल थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


