अंतिम सांसे ले रही महागठबंधन की सरकार : पारस
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि सूबे में महागठबंधन की सरकार अंतिम सांस ले रही है। सीबीआई की छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री को तेजस्वी प्रसाद यादव से...
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि सूबे में महागठबंधन की सरकार अंतिम सांस ले रही है। सीबीआई की छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री को तेजस्वी प्रसाद यादव से सीधे इस्तीफा मांगना चाहिए। उनकी चुप्पी संशय पैदा करती है। श्री पारस ने कहा कि बिहार राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। इस्तीफा नहीं मांगने से मुख्यमंत्री की मजबूरी ही सामने आती है। आरोप लगाया कि बेमेल गठबंधन और हाल की घटनाओं से विकास कार्य ठप हो गए हैं। आधा राज्य बाढ़ और भारी बारिश से बेहाल है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है पर सरकार और प्रशासन चुप है। सब अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में हैं। सीएम को इस अराजक स्थिति को खत्म करना चाहिए।