Hindi NewsBihar NewsPatna NewsParas HMRI Patna Organizes Free Mega Health Check-up Camp

पारस एचएमआरआई में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगा

पारस एचएमआरआई पटना ने रविवार को एक नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 467 मरीजों ने बीपी, आरबीएस, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग जैसी बीमारियों की जांच करवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 12 Oct 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
 पारस एचएमआरआई में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगा

पारस एचएमआरआई पटना की ओर से रविवार को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई तरह की बीमारियों की जांच और परामर्श नि:शुक्ल दिए गए। इनमें बीपी, आरबीएस, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग और कंसल्टेशन शामिल हैं। शिविर में 467 मरीजों ने पारस एचएमआरआई की आधुनिक तकनीक के साथ जांच और अनुभवी डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में सभी प्रकार की लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं पर 50 प्रतिशत की बड़ी छूट भी दी गई। जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पारस एचएमआरआई आम जनता के लिए हमेशा फिक्रमंद रहता है। डॉक्टरों की टीम में डॉ. अभिषेक चौधरी, डॉ. हेमन्त कुमार, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. जावेद अनवर और डॉ. करण भार्गव उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।