ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाभूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, कहा- अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो करेंगे बिहार बंद

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, कहा- अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो करेंगे बिहार बंद

जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण का आरोप लगाया। कहा कि अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो...

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, कहा- अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो करेंगे बिहार बंद
पटना। कार्यालय संवाददाताSun, 30 Dec 2018 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण का आरोप लगाया। कहा कि अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो उनकी पार्टी बिहार बंद का आयोजन करेगी। 

सांसद शनिवार को प्रदेश जापलो के तत्वावधान में गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर आयोजित भूख हड़ताल कार्यक्रम में आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर के पूर्व  मेयर समीर की हत्या के आरोपित पिंटू सिंह को भाजपा के नेता सम्मानित करते रहे हैं। खुद एसपी ने समीर के हत्याकांड में पिंटू सिंह की संलिप्तता की बात कबूलीहै। कहा कि बिहार में अपराधियों के निशाने पर व्यवसायी हैं। 

भूख हड़ताल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार बुल्गानीन, रघुपति सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा आदि शामिल हुए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें