
जनसुराज नेता प्रशांत किशोर के बयान पर पंचायत प्रतिनिधि नाराज
पंचायत प्रतिनिधियों ने जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर के बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किशोर ने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा पीटने की बात कही थी। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि...
पंचायत प्रतिनिधियों ने जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि हाल में ही प्रशांत किशोर ने पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा लगातार आंदोलनों में पीटने की बात कही थी। इससे राज्य भर के पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश है। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि जनसुराज के नेता ने अपने बयान पर सात दिनों के अंदर माफी नहीं मांगा, तो उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि शेर सिंह, जयमाला कुमारी पासवान और गणेश कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन भत्ता बढ़ने का श्रेय जन सुराज नहीं ले।

पंचायत प्रतिनिधियों के आंदोलन का परिणाम है कि सरकार को वेतन भत्ता बढ़ाया गया। जनसुराज पार्टी के नेताओं को बताना चाहिए कि पंचायत प्रतिनिधियों के पक्ष में कब आंदोलन किया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


