Hindi NewsBihar NewsPatna NewsOutrage Over Teacher Duty During PM Modi s Purnia Visit Jan Suraj Party
पीएम के दौरे में शिक्षकों की ड्यूटी लगाना घोर आपत्तिजनक : जनसुराज

पीएम के दौरे में शिक्षकों की ड्यूटी लगाना घोर आपत्तिजनक : जनसुराज

संक्षेप:

जनसुराज पार्टी के नेताओं ने पीएम मोदी के 15 सितंबर के पूर्णिया दौरे में शिक्षकों की ड्यूटी लगाना गलत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है और राजनीतिक स्वार्थ के लिए जीविका...

Sat, 13 Sep 2025 07:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

जनसुराज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस ललनजी, कोर कमिटी के सदस्य गजेंद्र मांझी और प्रवक्ता कैप्टन राजीव रंजन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 सितंबर को होने वाले पूर्णिया दौरे में शिक्षकों की ड्यूटी लगाना घोर आपत्तिजनक है। वे प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में राजनीतिक शुचिता अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। बिहार में जीविका दीदियां महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं, लेकिन उनका उपयोग चाहे मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री अपनी राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में जीविका दीदियों को लाने और ले जाने के लिए 200 बसों का इंतजाम किया गया है। प्रत्येक बस में एक सरकारी शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है।