Hindi NewsBihar NewsPatna NewsOpposition Walks Out of Legislative Council Over Lack of Speaking Opportunity During Governor s Address
विपक्षी सदस्यों ने विधान परिषद से किया वॉकआउट

विपक्षी सदस्यों ने विधान परिषद से किया वॉकआउट

संक्षेप:

विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष को बोलने का अवसर नहीं मिला, जिससे विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए। राबड़ी देवी ने कहा कि सभी सदस्यों को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बिना विपक्ष के चर्चा अधूरी है और सरकार को नियमों का पालन करना चाहिए।

Dec 04, 2025 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

विधान परिषद में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर दिये गए संशोधन प्रस्ताव पर बोलने का अवसर नहीं मिलने पर विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए। विपक्ष की अनुपस्थिति में ही सदन की कार्यवाही चली और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विचार रखे। दरअसल, परिषद की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई कि सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर आए सभी संशोधनों को शामिल कर लिया गया है, लेकिन पहले नेता सदन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बात रखेंगे। इसके बाद ही वाद-विवाद होगा। इस पर विपक्षी सदस्य नाराज हो गए। विप की नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि पहले विपक्ष को बोलने का उचित अवसर दिया जाना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का अधिकार सभी सदस्यों को समान रूप से मिलना चाहिए और सत्ता पक्ष को एकतरफा बोलने की अनुमति देना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। इस पर सभापति ने कहा कि यह सदन का विशेषाधिकार है। इस पर नाराज होकर राबड़ी देवी ने सदन में विरोध स्वरूप अपने साथ विपक्ष के सभी सदस्यों के साथ वॉकआउट किया। वॉकआउट के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने जोर देकर कहा कि सरकार और सत्ता पक्ष विपक्ष को उचित समय और अवसर नहीं दे रहा है। राबड़ी बोलीं-विपक्ष को समान अवसर मिलना चाहिए सदन से बाहर निकलने पर पत्रकारों से बातचीत में राबड़ी ने कहा कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं, लेकिन जब सत्ता पक्ष नियमों का पालन नहीं करता और विपक्ष के हिस्से का समय छीनता है, तो हमें यह कदम उठाना पड़ता है। विपक्ष के बिना चर्चा अधूरी है। हम चाहते हैं कि आगे से किसी भी निर्णय या चर्चा में निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित हो।