किसानों को धान के बोनस के लिए प्रदर्शन

Feb 06, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

विधान परिषद में विपक्षी दलों ने धान खरीद में बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कृषि रोडमैप के नाम पर घोटाले का आरोप लगाते हुए किसानों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कई नेता शामिल हुए। उन्होंने सरकार से धान की खरीद तेजी से करने और अधिप्राप्ति लक्ष्य बढ़ाने की मांग की।

किसानों को धान के बोनस के लिए प्रदर्शन

विधान परिषद में विपक्षी दल के सदस्यों ने धान खरीद में बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को विपक्षी दलों ने किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए कृषि रोडमैप के नाम पर घोटाला बंद करने की मांग की। विपक्षी दलों के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कृषि रोडमैप के नाम पर कृषि योजनाओं में लूट मची है। इस पर कोई निगरानी नहीं है। किसानों की हालत जस की तस है। किसानों की आय बढ़ाने के उपाय नहीं हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उर्मिला ठाकुर, शशि यादव, सुनील सिंह, सौरभ कुमार, मदन मोहन झा आदि शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, विधानसभा के मुख्य द्वार पर भी विपक्षी सदस्यों ने किसान के मुद्दों लेकर प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लिये सभी सदस्यों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। आरोप भी लगाया कि किसानों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। उनकी मांग थी कि धान खरीद में सरकार तेजी लाये। साथ ही धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य को बढ़ाया जाये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।