प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था का दोषी कौन : तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार राज्य में दुष्कर्म, हत्या और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार की निष्क्रियता के कारण अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा कि राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था का दोषी कौन है। सोमवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार बिहार अपराध के मामले में शीर्ष पर है। तेजस्वी ने कहा कि पिछले एक माह में दुष्कर्म, हत्या, लूट और चोरी की घटनाओं में रिकार्ड वृद्धि हुई है, लेकिन सरकार अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं है। बिहार में सरेराह सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा व्यवसायियों, छात्रों, शिक्षकों, आम नागरिकों और महिलाओं को कहीं भी, कभी भी गोली मारी जा रही है। आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे है।
फायरिंग, छिनतई, बैंक लूट और राहगीरों से लूटपाट जैसी वारदातों से आमजन में दहशत का माहौल है। पुलिस शराब की तस्करी में व्यस्त और मस्त है। चरमराई हुई कानून व्यवस्था की किसी को परवाह नहीं है। सरकार विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


