Opposition Accused of Spreading Anarchy for Power Santosh Suman विपक्ष अराजकता फैला सत्ता हासिल करना चाहता है : संतोष, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsOpposition Accused of Spreading Anarchy for Power Santosh Suman

विपक्ष अराजकता फैला सत्ता हासिल करना चाहता है : संतोष

हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजद सांसद मनोज झा की टिप्पणियों से यह स्पष्ट है कि विपक्ष का वोट...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 18 Aug 2025 08:19 PM
share Share
Follow Us on
विपक्ष अराजकता फैला सत्ता हासिल करना चाहता है : संतोष

हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि विपक्ष अराजकता फैला कर सत्ता हासिल करना चाहता है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा की बातों से यह साफ हो गया है कि विपक्ष द्वारा वोट चोरी का आरोप किसी चुनावी प्रक्रिया को सुधारने का प्रयास नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाना और जनता को भड़काना है। श्री सुमन ने आरोप लगाया कि विपक्ष का रेजीम चेंज मॉडल बांग्लादेश है। इस पूरे खेल को अमेरिका, नाटो, तुर्की और कई इस्लामी देशों जिनमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी शामिल है, द्वारा फंड प्रदान कर संचालित किया जा रहा है।

जॉर्ज सोरेस और अमेरिकी डीप स्टेट की मंशा को सफल करने की दिशा में विपक्ष की तैयारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।