ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाजो हमें सम्मान देगा, वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा : मुकेश सहनी

जो हमें सम्मान देगा, वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा : मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार के बाद झारखंड में मिले प्यार से

जो हमें सम्मान देगा, वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा : मुकेश सहनी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 25 Sep 2023 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार के बाद झारखंड में मिले प्यार से वे मुग्ध हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे बिहार के साथ झारखंड के निषादों के अधिकार की भी लड़ाई लड़ेंगे। सोमवार को अपनी संकल्प यात्रा के क्रम में मुकेश सहनी झारखंड के हुसैनाबाद पहुंचे। सहनी ने निषादों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा और आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी।

सहनी ने हुए कहा कि जो हमें सम्मान देगा वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि सामंतवादी विचारधारा के लोग जो बिहार में सरकार हमने बनाई थी, चार विधायक खरीदकर हमे ही सरकार से बाहर कर दिया। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि उसका बदला लिया जाए।

उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी भी हिंदुस्तान में है, लेकिन अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन इन राज्यों में आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। आज की यात्रा एनटीपीसी, नवीनगर से शुरू हुई और कोरिडीह पुल बॉर्डर, दंगवार पुल होते हुए हुसैनाबाद और जपला पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर सहनी का स्वागत किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें